Breaking News

गिरिराज बोले- किसानों को मुआवजा दे बिहार सरकार:केंद्रीय मंत्री ने कहा- बेगूसराय को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करे सरकार

बेगूसराय जिले में राजनीतिक द्वंद शुरू हो गया है। गुरुवार को बिहार सरकार के विधि मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री शमीम अहमद के आगमन से पर बिहार सरकार के सामने स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय एक तरफ सुखाड़ से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ बाढ़ से जूझ रहा है। मेरे बेगूसराय में तीन विधानसभा बाढ़ से पूर्ण रूपेण तबाह है। बछवारा, मटिहानी और साहेबपुर कमाल का आधा भाग गंगा से जुड़ा हुआ है।/

आज बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री बेगूसराय आ रहे हैं। बिहार सरकार से निवेदन है कि जनजीवन अस्त व्यस्त है, घर डूब चुका है, फसल डूबकर बर्बाद हो चुका है, जानवरों की मृत्यु हो रही है। इसलिए बिहार सरकार पूरे बेगूसराय जिले को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करें, प्रत्येक किसान को 25-25 हजार मुआवजा दें। ऐसे में जिले वासियों के लिए यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बिहार सरकार के द्वारा केंद्रीय मंत्री के मांगों पर किस प्रकार से अमल किया जाता है। साथ ही जिले के सुखार से जूझ रही आबादी और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बचाव कार्य किस स्तर पर शुरू किया जाता है।

बता दें कि आगामी 2 सितंबर से 3 दिनों तक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे तथा अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिले के बछवाड़ा, तेघड़ा तथा मटिहानी तथा साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के तटीय इलाकों में गंगा के बाढ़ से फसल क्षति के साथ बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। आवागमन एवं आवासीय आबादी प्रभावित हुई है। प्रभारी मंत्री ने स्थिति की समीक्षा की है। राज्य सरकार बेगूसराय जिले को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करें क्योंकि आधी आबादी बाढ़ तथा आधी आबादी सुखाड़ से प्रभावित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.