Breaking News

शराबबंदी को लेकर बिहार के बाहर से 61 लोग गिरफ्तार:सरकार शराबबंदी पर कोई लापरवाही नहीं बरतेगी

बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है। शराबबंदी को सख्ती से लागू रखने के लिए बिहार सरकार वचनबद्ध है। बिहार मधनिषेध विभाग लगातार इस पर काम कर रही है। इस कानून को तोड़ने वालों के विरुद्ध सरकार लगातार कार्रवाई करती रही है।

इसमें संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी भी होती रहती है। ऐसे लोग जो बिहार के बाहर रह कर बिहार में शराबबंदी कानून तोड़ने में संलिप्त रहते हैं। उनकी भी गिरफ्तारी बिहार मधनिषेध के द्वारा लगातार किया जाता है।

बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब बनाने, बेचने, रखने और सेवन पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। लेकिन आज तक बिहार सरकार लाख कोशिश के बाद भी बिहार में पूर्ण रूप से शराब की तस्करी रोक नही पाई है। आए दिनों बिहार के अलग अलग जिलों में मिलने वाली शराब इसका जीता जागता उदाहरण है।

बिहार सरकार इसको सख्ती से लागू करने के लिए बिहार के साथ साथ बिहार के बाहर भी शराबबंदी कानून तोड़ने वालों पर करवाई करते रहती है। इस साल अगस्त तक बिहार मे शराबबंदी तोड़ने वालें बिहार के बाहर के 61 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसमें झारखंड से 25, उत्तर प्रदेश से 11, पश्चिम बंगाल से 9, हरियाणा से 8, दिल्ली से 3, अरुणाचल प्रदेश से 2, असम से 2 और पंजाब से 1 को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह बिहार के बाहर से 2021 में 34 लोगों को इस कानून को तोड़ने में संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.