Breaking News

शेखपुरा में करंट लगने से सेना के जवान की मौ’त:जम्मू-कश्मीर सीमा पर था तैनात, 5 दिन पहले आया था घर

शेखपुरा में गुरुवार को करंट लगने से एक 25 वर्षीय भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा पुलिस ओपी के रसलपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई। करंट लगने के बाद जवान को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा जवान को मृत घोषित कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक भारत पाकिस्तान के जम्मू -काश्मीर सीमा पर तैनात था। पांच दिन पहले छुट्टी लेकर अपना घर आया था। गुरुवार की दोपहर वह अपने गांव के नावा खंधा स्थित खेत में लगी धान की फसल को देखने निकला था। उसी दौरान बघार में टूटे 440 वोल्ट के करंट युक्त तार की चपेट में वह आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया ।बाद में ग्रामीणों की सहायता से उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही युवक दम तोड दिया।

मृतक की फाइल फोटो।

मृतक की फाइल फोटो।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है।वह अपने पीछे विधवा के साथ साथ दो छोटे छोटे बच्चे छोड़ गया। जिसमे 5 साल का एक पुत्र और तीन साल की एक पुत्री बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि युवक वर्ष 2014 में भारतीय थल सेना में सैनिक के पद पर बहाल हुआ था। इस घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सदर अस्पताल आ पहुंचे।उधर पुलिस भी मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम करवाने हेतु आ पहुंची है। मृतक की पत्नी , मां और पिता का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.