Breaking News

मुजफ्फरपुर के युवक की दिल्ली में ह’त्या:साथ काम करने वाले दो मजदूरों पर परिवार ने लगाया आ’रोप

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत के रहने वाले युवक की दिल्ली में हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया गया। वहां की पुलिस ने शव बरामद किया। छानबीन करने पर मृतक की पहचान सुनील सहनी (25) के रूप में हुई है। आज उसका शव दिल्ली से गांव में पहुंचा। परिजन शव देखते ही चीत्कार करने लगे। गांव में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई ने बताया कि वह एक महीने पहले ही दिल्ली गया था। वहां पर मजदूरी करता था। गांव के भी दो युवक उसके साथ काम करते थे। रविवार को आखिरी बार सुनील की बात उसकी पत्नी से मोबाइल पर हुई थी। उस समय वह खाना खा रहा था। इसी के दूसरे दिन उसके मौत की खबर आई। उनलोगों ने बताया कि जब दिल्ली गए तो वहां उसके साथ काम करने वालों से पुछताछ की। उन्हीं लोगों ने बताया दो युवक के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी होगी।

दोनों आरोपी युवक घटना के बाद से फरार हैं। मृतक की पत्नी ने भी बताया कि दोनों ने उसके पति को पहले धमकी भी दी थी। कहा था कि सुनील का लाश गिरा देंगे। दोनों गांव के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद से फरार हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.