तेजप्रताप यादव ने जब से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में मंत्री का पदभार संभाला है, उसके बाद से पटना चिड़ियाघर, सचिवालय तालाब, राजधानी वाटिका और राजगीर सफारी की यात्रा की है। वे रील बनाने के शौकीन रहे हैं। यूट्यूब पर उनका चैनल भी है। लेकिन एलआर ब्लॉग पर काफी दिनों से उन्होंने कोई ब्लॉग नहीं बनाया है।
विभाग संभालने के बाद उन्होंने मीडिया को कोई बड़ा बयान भी नहीं दिया है। लेकिन तेजप्रताप राजगीर गए तो खुद को रोक नहीं पाए। वे प्रकृति प्रेमी हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी वे एक्टिव दिखते रहे हैं।
राजगीर में बनवाए कई रील
तेजप्रताप यादव कुछ दिन पहले राजगीर गए तो वहां पहाड़ और पेड़ों के बीच बनाए गए नए ग्लास पुल पर भी गए। पुल पर उन्होंने रील्स भी बनाया। उन्होंने जंगल की तरफ देखते हुए रील बनाया है। इसमें बांसुरी की आवाज वाला म्यूजिक लगाया गया है। तेजप्रताप बांसुरी के शौकीन रहे हैं और खुद भी बांसुरी बजाते हैं।
तेजप्रताप ने राजगीर में लकड़ी के झूला पुल पर भी रील्स बनाया है। दिलचस्प यह कि तेज ने झूला पुल पर बनाए रील में श्रीकृष्ण के उपदेश का ऑडियो लगाया है। इसमें श्री कृष्ण, अर्जुन से कह रहे हैं – मेरा मनुष्य शरीर देखकर अस्थिर बुद्धि वाले लोग मेरे दिव्य परमेश्वर रुप को नहीं जान पाते…।
कुरते पर धूप का इफेक्ट गजब दिख रहा
तेजप्रताप यादव कहते रहे हैं कि तेजस्वी उनका अर्जुन है और वे उनके सारथी कृष्ण हैं। वे उन्हें मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा कर रहेंगे। झूला वाले रील पर तेजप्रताप यादव को पीछे की तरफ से शूट किया गया है। वे कुरता पायजामा में हैं। उनके पीछे शरीर पर धूप का गजब का इफेक्ट दिख रहा है।







Leave a Reply