Breaking News

छपरा में रस्सी से बांधकर चोर की पि’टाई:चो’री करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया था , पेड़ से बांध कर बेर’हमी से पीटा

छपरा में चोर की पिटाई का वीडियो सामने आया है। मंगलवार की देर रात चोरी के दौरान एक युवक को चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी भीम राय(21साल) को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद बेरहमी से पीटा। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहार गांव के गौशाला टोला का है ।

चोरी के दौरान जग गए लोग

यहां चोर गौशाला टोला में एक घर मे घुस गए। इस दौरान एक व्यक्ति की नजर पड़ गई। ग्रामीणों के चोर को रस्सी से बांध जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंपा गया। कृष्णा सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये चार की संख्या में चोर घर मे प्रवेश कर गए। चोरी के दौरान घर मे खटपट की आवाज सुनकर सो रहे महिला पुरुष जग गए और हल्ला मचाने लगे।

छोड़ने की मिन्नतें करता रहा

घरवालों को चिल्लाते देख सभी चोर भागने लगे । भागने के दौरान एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पहले तो आरोपी भीम राय को जमकर पीटा गया। वह छोड़ने की मिन्नतें करता रहा। लेकिन, लोग पिटाई करते रहे। आरोपी ने अपना घर बनियापुर थाना इलाके का हफ्तापुर बताया। हालांकि, उसने अपने साथियों का नाम नहीं बताया।

फ़िलहाल, पुलिस चोर को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए चोर से गिरोह के अन्य सदस्यों और दूसरी जगह हुई चोरी की घटना के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। इन दिनों सारण जिले में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.