वैशाली में जहरीले सांप के काटने से एक 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने केले के पेड़ की नाव बनाई और उसपर शव रख गंगा में प्रवाहित कर दिया। नाव पर एक बोर्ड भी लगाया, जिसमें मृतक और उसके पिता का नाम, घर का पता और मोबाइल नंबर भी लिखा गया। परिजनों ने कहा- उम्मीद है कि छात्र एक दिन वापस आ जाएगा।
मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में की गई। वो स्कूल से घर आया ही था कि सांप ने उसे डस लिया। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ लिया।

रोते-बिलखते परिजन।
इधर, अभिषेक के परिजनों ने उसके शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। परिजनों के अनुसार, विधि-विधान के अनुसार, सांप काटे व्यक्ति के शव को जलाया नहीं जाता है। इसलिए केले और बांस-बल्ली के सहारे नाव बनाकर शव को नदी में बहा दिया। परिजनों का मानना है कि एक दिन अभिषेक जीवित होकर घर लौट आएगा।




Leave a Reply