BIHARBreaking NewsSTATE

BigBreaking: बिहार में 21 मार्च तक चार जोड़ी ट्रेनें कैंसिल, राजधानी समेत दर्जनभर गाडि़यों के मार्ग परिवर्तित…

बिहार में रेल यात्रियों को कोई प्रॉ’ब्‍लम नहीं हो, किसी प्रकार की क’ठिनाई नहीं हो, इसे लेकर समस्‍तीपुर इ’लाके में कई जगह ट्रैक पर इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। इसके कारण चार जोड़ी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किया गया है। कैं’सिल की गई ट्रेनों में एक जोड़ी ट्रेन 18 मार्च, एक जोड़ी ट्रेन 20 मार्च तथा दो जोड़ी ट्रेनें 21 मार्च तक नहीं चलेंगी। रेलवे के अनुसार, इस दौ’रान कई जगहों पर ट्रैक का दोहरीकरण भी हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार, मोहिउद्दीननगर – नंदिनी लगुनिया – शाहपुरपटोरी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान तीनों स्टेशनों पर नॉन इंटरलाकिंग का कार्य भी होगा। इस  कारण 16 से 20 मार्च तक इस रेलखंड की चार जोड़ी ट्रेनें कैं’सिल कर दी गई हैं। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। मार्ग परिवर्तित ट्रेनों में नई दिल्‍ली – डिब्रूगढ़ राजधानी एक्‍सप्रेस भी शामिल है। 

इस संबंध में सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पटना जंक्शन-बरौनी 63280 सवारी गाड़ी 16 से 20 मार्च नहीं चलेगी। इसी तरह, 63287 बरौनी-पाटलिपुत्र सवारी 17 से 21 मार्च तक तथा 63281 पाटलिपुत्र-बरौनी सवारी गाड़ी भी 17 से 21 मार्च तक नहीं जाएगी। उन्‍होंने बताया कि 01665 हबीबगंज-अगरतला स्पेशल 18 मार्च तक कैंसिल रहेगी।

सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इसके साथ ही पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस, नई दिल्ली सिलचर एक्सप्रेस एवं 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद सभी ट्रेनें अपने पुराने रूट पर चलेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.