Breaking NewsMAHARASHTRA

Coronavirus: कोरोना वायरस के चलते शिरडी साई मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद…

कोरोना वायरस के बढ़ते सं’क्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र के शिरडी साई मंदिर को आज दोपहर 3 बजे से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी श्री साईंबाबा संस्थान, शिरडी ने दी है। महाराष्ट्र के शिरडी साई मंदिर  अगले आदेश तक बंद रहेगा।मंदिर प्रबंधन ने यह जानकारी दी गई। आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर अगली सूचना तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर, मुंबई के श्रीमुंबा देवी मंदिर को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौ’त हो गई है, वहीं राज्य में संक्र”मण के मा’मले बढ़कर 39 हो गए हैं। देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मा”मलों के बीच यह एहतियाती कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मा’मलों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। अब कोलकाता के विश्व प्रसिद्ध रामकृष्ण मिशन में भी पा’बंदिया लगा दी गई है। माता काली और रामकृष्ण मठ और मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ में श्रद्धालुओं की आवजाही को नियंत्रित कर दिया गया है। मठ में ‘भोग’ वितरण को सोमवार से ही अनिश्चितकाल तक के लिए रोक दिया गया है। कोरोना वाय’रस को फैलने से रोकने के अपने प्रयासों के तहत मठ ने यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.