Breaking News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर:छपरा में पूर्वोत्तर रेलवे से चलने वाली कई ट्रेन हुई निरस्त, कई का मार्ग भी बदला गया

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा से होकर चलने वाली ट्रेनों के शिड्यूल में परिवर्तन किया गया है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। उत्तर रेलवे के मानकनगर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन के कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान इण्टरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया गया है। रेलवे जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा इसकी जानकारी प्रेषित किया गया है।

गाड़ियों का निरस्तीकरण

– छपरा से 31 अगस्त एवं 02 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

– मथुरा से 31 अगस्त एवं 02 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

-छपरा से 30 अगस्त से 01 सितम्बर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

– फर्रूखाबाद से 30 अगस्त से 02 सितम्बर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

– बरौनी से 28 अगस्त से 02 सितम्बर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

नई दिल्ली से 29 अगस्त से 03 सितम्बर,2022 तक प्रस्थान करने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

– उदयपुर से 31 अगस्त,2022 को प्रस्थान करने वाली 19669 उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयपुर-दिल्ली-मुरादाबाद-आलमनगर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जं0, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज एवं कानपुर सेण्ट्रल स्टेशनों से होकर नही जायेगी ।

– पाटलिपुत्र से 02 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-आलमनगर-मुरादाबाद-दिल्ली-जयपुर के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी कानपुर सेण्ट्रल, कन्नौज, फर्रूखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जं0, अछनेरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा एवं बूंदी स्टेशनों से होकर नही जायेगी ।

– डा0 अम्बेडकरनगर से 01 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 19305 डा0 अम्बेडकर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-प्रयागराज जं0-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर सिटी होकर नही जायेगी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.