Breaking News

मुजफ्फरपुर के अवनीश नंदन प्रसाद का एशिया कप एवं टी-20 वर्ल्ड कप कमेंट्री के लिए चयन, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

मुजफ्फरपुर के अवनीश नंदन प्रसाद का एशिया कप एवं टी-20 वर्ल्ड कप कमेंट्री के लिए चयन, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

मुजफ्फरपुर के अवनीश नंदन प्रसाद का एशिया कप एवं टी-20 वर्ल्ड कप कमेंट्री के लिए चयन किया गया है। कमेंट्री के लिए चयन होने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

इस बात की जानकारी AVIBE media Pvt उत्तर प्रदेश के सीईओ अजय कुमार ने दी।

अवनीश नंदन प्रसाद बिहार राज्य टी-20 क्रिकेट संघ के सचिव भी है। बता दें कि विगत कई वर्षो से अवनीश नंदन प्रसाद जिला प्रशासन में भी क्रिकेट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अपनी उद्घोषणा के बल पर कई अधिकारियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।

एवीबी के सीईओ अजय कुमार ने आगे बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक मैचों की लाइव कमेंट्री सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। AVIBE media Pvt कंपनी चैनल न्यूज बुलेटिंस पर लाइव प्रसारण किया जाता है।

बता दें कि पिछले 28 अगस्त को सम्पन्न हुई भारत-पाकिस्तान मैच से इसकी शुरुआत की जा चुकी है, जिसकी लाइव कमेंट्री अवनीश नंदन प्रसाद ने की है। अवनीश नंदन प्रसाद के चयन होने पर जिले भर के खेल प्रेमियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.