Breaking News

गोपालगंज में 2 बच्चो की मां प्रेमी संग फ़रार:6 माह से पत्नी को ढूंढ रहा पति, 8 साल पहले किया था प्रेम विवाह

गोपालगंज में एक शख्स की पत्नी उस 6 माह पहले छोड़कर भाग गई है। साथ में अपने 2 बच्चों को भी लेती गई है। अब वह 6 माह से पत्नी और बच्चों को खोज रहा है। कहता है कि मुझे अपने बच्चों की काफी याद आ रही है। अगर मेरी पत्नी आ जाए, तो मैं अभी भी उसे रखूंगा। पूरी घटना को बुरे सपने की तरह भूल जाऊंगा। वह बार-बार पत्नी से अपील कर रहा है कि वह कहीं भी हो, वापस आ जाए। ताकि उसका परिवार फिर से खुशी-खुशी जी सके।/

मामला थावे थाना क्षेत्र के थावे शिवस्थान गांव का है। यहां के निवासी 35 वर्षीय नन्द जी गिरी की पत्नी ममता 6 माह पूर्व अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। साथ ही अपने साथ दो बच्चों को भी लेती गई।

परिवार की तस्वीर दिखाता नन्द जी गिरी।

परिवार की तस्वीर दिखाता नन्द जी गिरी।

दरअसल स्वर्गीय काशी गिरी का बेटा नन्द जी गिरी के मां-बाप की मौत 10 वर्ष के उम्र में ही किसी बीमारी के कारण हो गई थी। भाइयों द्वारा उसकी मदद न करते देख बहन अपने साथ मुम्बई लेती गई और पालन पोषण किया। इस दौरान उसने फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। बड़ा होने पर अपने घर आया और फेरी कर मसाले बेचता था। 8 साल पहले उचकागांव प्रखंड के रघुनंदनपुर गांव निवासी शैलेंद्र महतो की बेटी ममता के साथ उसका प्रेम हो गया।

दोनों ने एक-दूसरे के होने के लिए कोर्ट मैरिज कर लिया। अब उसे लगा कि उसकी जिंदगी की गाड़ी सही से चलेंगी। इस बीच दो बच्चों ने जन्म लिया, जो वर्तमान में 6 साल व 5 साल के हैं। नन्द जी गिरी फिर पत्नी को लेकर मुम्बई चला गया। कभी-कभी परिवार समेत अपने ग़ांव आता जाता रहा। इसी बीच गांव आने-जाने के क्रम में उसकी पत्नी किसी को दिल दे बैठी। 6 माह पहले जब नंद जी पत्नी और बच्चों को छोड़कर मुम्बई गया था, तभी वह घर में ताला बंद कर फरार हो गई। जब वह वापस आया तो पत्नी की तलाश किया। जानकारी मिली कि वह किसी के साथ भाग गई। उसे भगाने में उसकी भाभी का ही हाथ है।

नन्द जी ने तब से अपनी पत्नी व बच्चों को खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। बाद में उसने भाभी को नामजद करते हुए केस भी दर्ज कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.