
मगध विश्वविद्यालय बोधगया के भ्रष्ट अधिकारियों से त्रस्त नालंदा जिले के कॉलेज कर्मी 1 सितंबर को मगध विश्वविद्यालय बोधगया में धरना प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी का काम करेंगे। मगध विश्वविद्यालय से संबंध नालंदा के कॉलेजों के शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि फ़ैक्टनेब के आह्वान पर मगध विश्वविद्यालय में 1 सितंबर को तालाबंदी करने का काम किया जाएगा।null
तो वही हरनौत प्रखंड स्थित जीडीएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एसएनपी सिन्हा ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय से वहां के छात्र व कॉलेज कर्मी वहां के भ्रष्ट नीति के कारण काफी त्रस्त हैं। चाहे मामला कॉलेजों के अनुदान का हो या छात्रों के मूल प्रमाण पत्र का हो हमेशा से विश्वविद्यालय का रवैया इन दोनों के प्रति उदासीन रही है। जिसके चलते छात्र तो परेशान रहते ही हैं वहीं शिक्षित्तेकर कर्मी के सामने अनुदान नहीं मिलने से भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
अभिलंब कॉलेजों की अनुदान राशि की भुगतान, कॉलेजों में अनुशंसित पदों को सृजित करने,छात्रों के मूल प्रमाण पत्र जारी करने, कॉलेजों में शासी निकाय का गठन एवं स-समय शिक्षक प्रतिनिधियों का चुनाव कराने की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में 1 सितंबर को धरना प्रदर्शन के साथ तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया है।







Leave a Reply