Breaking News

दरभंगा में 4 घरों के टूटे ताले:एक रात में गांव के चार घर में घुसे चोर, कैश, गहने और कीमती सामान लेकर हुए फरार

दरभंगा के जाले प्रखंड के जोगियारा पंचायत के 4 अलग-अलग घरों में मंगलवार को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह लगभग 2:00 बजे चोरों ने एक ही पंचायत के अलग-अलग 4 जगहों पर चोरी की। इस दौरान चोर मोबाइल फोन, गहने और कैश रूपए को लेकर फरार हो गया। जैसे ही लोगों को चोरी की घटना का भनक लगा, सभी सतर्क हो गए। हल्ला हंगामा होने पर ग्रामीणों ने चोरों की तलाश शुरू की। पर उनका पता नहीं चल पाया।

पंचायत के 11 नंबर वार्ड निवासी भरत शाह एवं सुधीर सिंह के यहां मोबाइल फोन गहने और कैश लेकर चोर फरार हो गए। वही 12 नंबर वार्ड के विमल सिंह और 13 नंबर वार्ड के त्रिभुवन सिंह के यहां भी चोरों ने केवल मोबाइल फोन, रुपया और गहनों को ही चुराया। सुबोध साह की पत्नी ने बताया कि चोर उन लोगों के गेट को बाहर से बंद करने के बाद उनके घर से कपड़ों और गहने से भरा एक बक्सा लेकर भाग गया था। उस बक्से को तोड़कर उसमें से कीमती वस्तुओं को चोर अपने साथ ले गए।

वहीं खाली बक्सा और कपड़ों को जोगियारा के कुंज कुटीर तालाब के किनारे छोड़ गए। जिसे सुबह में ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद घर के सदस्यों ने उठाकर वापस घर लाया। इधर घटना की सूचना मिलते ही जाले थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। जाले के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि चोर मोबाइल फोन, गहने, रुपया आदि चीजों को चुरा ले गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.