जिले की डोभी पुलिस ने 8000 लीटर डीजल एक लाइन होटल से जब्त किया है। साथ ही एक टैंकरोली को भी पुलिस ने जब्त की है। बताया जा रहा है कि धंधेबाज न केवल टैंकरोली से डीजल चुराते थे बल्कि डीजल में मिलावट कर शेरघाटी और डोभी के बाजार में बेचते हैं। खास बात यह भी कि जीटी रोड स्थित जिस लाइन होटल से चोरी के डीजल बरामद किए गए हैं। वह लाइन होटल कुशाविजा के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह का है। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े जाने वाले लोग जिले के बेलागंज के संतोष कुमार और जहानाबाद के महेश कुमार हैं। वहीं लाइन होटल के मालिक मुन्ना सिंह के भाई दीपक कुमार सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग निकले हैं।
डोभी थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के आदेश व सूचना पर की गई है। डोभी व शेरघाटी पुलिस ने यह कार्रवाई मिल कर की है। उन्होंने बताया कि एनएच-2 स्थिति बिजा इलाके पास बुधा लाइन होटल में छापेमारी की गई। जहां से 8000 लीटर की टैंकरोली जब्त की गई है। साथ ही मौके से भारी मात्रा में चोरी के डीजल बरामद किए गए हैं। पुलिस को शक है जो डीजल बरामद किए गए हैं। उसमें मिलावट किया गया है। बरामद किए गए डीजल के सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि लाइन होटल में डीजल पानी की टंकी और लोहे के ड्रम में रखे पड़े थे। उन्होंने बताया कि लाइन होटल से चोरी के डीजल बेचे जाने के काम में बड़े स्तर पर लोग जुड़े हैं। शेरघाटी से लेकर डोभी तक इस धंधे से जुड़ लोग फैले हुए हैं और वे चोरी व मिलावटी डीजल को ठिकाने लगाते है।







Comment here