पितृपक्ष 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। पिंडदान का शुभारंभ दो स्थानों से होता है। दो में से किसी एक स्थान से पिंडदानी अपने पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदान की शास्त्रों में दिए गए दिशा निर्देश के तहत क्रिया कर सकते हैं। उन दो स्थानों में से एक पटना जिले की पुनपुन नदी और दूसरा गया शहर में स्थित गोदावरी स्थान है।
तीर्थयात्री अपनी सुविधा के अनुसार नौ सितंबर को पिंडदान की क्रिया इन दोनों में से किसी एक स्थान से शुरू करते हैं। यह प्राचीन काल से चला आ रहा है। वहीं विष्णुनगरी में मुख्य रूप से दस सितंबर को फल्गु में स्नान और तर्पण के साथ त्रिपाक्षिक गया श्राद्ध शुरू होगा और 26 सितंबर को गायत्री घाट पर मातामाह श्राद्ध के साथ संपन्न होगा।
विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभु लाल बिठ्ठल का कहना है कि इस वर्ष खास बात यह है कि किस पिंड वेदी पर किस तिथि को पिंडदान किए जाने को है। इस बात को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं है। हालांकि खास बात यह है कि 17 दिनों तक चलने वाले इस पितृपक्ष में अधिकतर पिंडदान करने वाले लोग या तो एक दिन या तीन दिन या फिर 17 दिनों तक गया में रह कर पिंडदान करते हैं। 17 दिनों तक लगातार रह कर पिंडदान करने वालों की संख्या एक और तीन दिनों के भीतर पिंडदान करने वालों की अपेक्षा कम रहती है। समय व हैसियत के अनुसार ही लोग यहां पिंडदान करने आते हैं जिसे भगवान विष्णु सहर्ष स्वीकार भी करते हैं।

फाइल फोटो।
इन वेदियों पर होंगे पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान
- पुनपुन या गोदावरी श्राद्ध
- फल्गु श्राद्ध
- ब्रह्मकुंड, प्रेतशिला, रामकुंड, रामशिला, कागबलि श्राद्ध
- उत्तरमानस, उदिची, कनखल, दक्षिण मानस, जिह्वालोल,
- बोधगया के मातंगवापी, धर्मारण्य और सरस्वती
- ब्रह्मसत, कागवली
- विष्णुपद, रुद्रपद व ब्रह्मपद
- कार्तिकपद, दक्षिणाग्निपद, गार्हपत्याग्निपद,सूर्यपद, आहवीयाग्निपद
- चंद्रपद, गणेशपद, दधीचि संध्याग्निपद, आवसंध्याग्निपद
- कनवद, मतंगपद, क्रौंचपद, इंद्रपद, अगस्तयपद, काश्यपपद
- सीताकुंड और रामगया
- गयासिर और गया कूप
- मुंडपृष्ठा, आदि गया
- भीमगया, गो प्रचार गदालोल
- फल्गु में तर्पण और पितरों की दीपावली
- वैतरणी श्राद्ध, गौदान
- अक्षयवट, शैय्यादान, सुफल
- गायत्री घाट, मातामाह श्राद्ध और आचार्य विदाई।







Comment here