भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत छुटकी सासाराम गांव में शौच करने गए एक 6 वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के साथ गए उसके बड़े भाई अपने भाई के मौत के बाद सदमे में चला गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को काफी मशक्कत के बाद नहर से बरामद किया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक गजराजगंज ओपी अंतर्गत छोटकी सासाराम गांव निवासी बुधन प्रसाद का 6 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है। अर्जुन नर्सरी क्लास का छात्र था ।
इधर मृत मासूम के पिता बुधन प्रसाद ने बताया कि गांव स्थित प्राइवेट स्कूल से पढ़कर घर वापस आया। इसके बाद अपने बड़े भाई करण के साथ गांव के ही नदी किनारे शौच करने के लिए गया था । जब शौच करने के बाद नदी के पास जाते ही पैर फिसल गया। इससे वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। घटना के वक्त अपने छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई करण रोते–रोते सदमे में चला गया। बहुत देर के बाद करण को शांत कराया गया। इसके बाद करण ने अपनी आपबीती बताते हुए अपने परिवार से सारी बात बताई।

पता चलते ही मृतक के परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर किनारे गए और काफी खोजबीन के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया। शव को निकालने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी घटना सूचना मिलती है स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। अर्जुन तीन करण, कुलदीप भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। पिता प्राइवेट गाड़ी चलाने के काम करते है। बेटे के मौत के बाद मां रूनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।



Comment here