Breaking News

खगड़िया के स्कूल में कराया गया दौड़ प्रतियोगिता:शिक्षक ने कहा- फिटनेस के लिए खेल जरूरी, छात्रों को किया सम्मानित

खगड़िया जिले के अलौली प्रखण्ड के लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय शुम्भा में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर कापी-कलम देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान-निकेत कुमार, कृष्ण ज्योति कुमारी, द्वितीय स्थान- रविकिशन कुमार, प्रियंका कुमारी, तृतीय स्थान- मिथुन कुमार, प्रिया रानी प्राप्त की। वहीं भारत स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षक इन्द्रदेव कुमार व एचएम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को देशभर में मनाया जाता है। यह दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर देश भर के स्कूलों एवं कॉलेजों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। कहा कि खेलों को लेकर बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं। मानव शरीर के अपने फायदे को समझने के लिए लोगों का ध्यान केंद्रित करना है। मौके पर वरीय शिक्षिका सविता कुमारी, अमरजीत कुमार,अभिषेक कुमार,पंकज कुमार सहित सैकड़ों स्कूली बच्चों उपस्थित थे। वहीं बहादुरपुर थानाध्यक्ष राॅबिन कुमार दास प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का हौसला अफजाई किया। भारत में खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.