बेगूसराय शहर वासियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। शहर के मुख्य रेलवे बाघा रेलवे फाटक पर 24 घंटा रेलवे ट्रैक पर काम चलने के कारण बंद रहेगा। इसकी सूचना पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा जारी किया गया है। जारी सूचना में बताया गया है कि बरौनी कटिहार रेल खंड के समपार फाटक संख्या 48 पर 30 अगस्त की रात 8:00 बजे से 31 अगस्त रात 8:00 बजे तक रेल ट्रैक पर संरक्षण कार्य होने के कारण रेल गुमटी पूर्ण तरह बंद रहेगा।

इस कारण बाघा गुमटी पर यातायात पूरी तरीके से ठप रहेगा। आम आवाम को दिक्कत ना हो इस को लेकर रेलवे ने पूर्व भी इसकी सूचना जारी की है। बताते चलें कि बेगूसराय शहर के उत्तरी भाग और दक्षिणी भाग को जोड़ने वाली बाघा रेलवे गुमतिबसे जिले के लाखों लोग रोज आर पार होते हैं। मुख्यतः पुरानी रेलवे ओवर ब्रिज जर्जर होने के कारण हाइट गेज लगे रहने के बाद से बाघा रेलवे गुमटी की महत्ता बढ़ गई थी।

गुमटी पार कर जाते लोग।
ऐसे में 24 घंटा काम चलने के कारण यहां पर यातायात ठप रहने से इस रास्ते से गुजरने वाले शहर वासियों को लोहिया नगर रेलवे गुमटी लोहिया नगर रेलवे ओवर ब्रिज और पुरानी ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ेगा। कार्य पूरा होते ही संभवत 31 अगस्त की रात 8:00 बजे के बाद यातायात के लिए संपर्क को खोल दिया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के द्वारा यातायात प्रभावित होने वाले जगह और ट्रैक पर काम चलने वाले जगह का स्केच जारी किया गया है ताकि शहर वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठाना पड़े।



Comment here