Breaking News

सास-पत्नी को किसी और के साथ देखा तो मा’र डाला:परिजन बोले- हा’दसे में नहीं गई युवक की जान, ह’त्या हुई है

औरंगाबाद में सास और बहू का किसी और के साथ अवैध संबंध का पता चलने पर युवक की हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने उसके चेहरे को तेजाब से भी जला दिया। 26 अगस्त को पुलिस को बघोई स्टेशन के पास से एक 25 साल के युवक का शव मिला था। परिवार ने आरोप लगाया है कि उसने सास और बहू का अवैध संबंध अपनी आंखों से देख लिया था। इसके बाद से उनके बीच विवाद चल रहा था।

अंजनी शर्मा गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव का रहने वाला था। पुलिस इसे एक हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन परिवार के आरोपों पर अब पुलिस ने पड़ताल शुरू की है।

घटना के 3 दिन बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद में आकर मृतक के मामा राघवेंद्र शर्मा ने इस घटना को हादसा नहीं हत्या का करार दिया है। बताया कि मौत के पूर्व ससुराल से चल रही अनैतिक गतिविधियों का जिक्र एक डायरी में या फिर अपने फेसबुक पर किया था।

उन्होंने अपने भांजे की हत्या का आरोप उसके ही सास और पत्नी एवं दो अन्य युवक पर लगाया है जिसका अवैध संबंध उसकी सास और पत्नी के साथ था।

युवक ने अपनी सास के अवैध संबंध को अपनी आंखों से देखा था और इसका विरोध भी किया था। जिसको लेकर परिवार वालों से झगड़े भी हुए थे। लेकिन युवक की पत्नी भी अपने मायके वालों के पक्ष लेकर अपने पति के खिलाफ हो गई थी।

इसके बाद यह युवक अपना घर चल दिया। लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं आई। कुछ दिनों के बाद मामा राघवेंद्र शर्मा ने उसे दिल्ली बुलाया तो वह अपनी पत्नी को लाने दिल्ली चला गया।

दिल्ली जाने के बाद उसके ससुराल वालों ने इसके साथ बदतमीजी और स्थानीय थाने को बुलाकर हाजत में बंद करवा दिया था। लेकिन किसी प्रकार से बीच-बचाव कर पुलिस के द्वारा इसे छुड़वाया गया। इसके बाद उनका भांजा अपने गांव के लिए आ रहा था।

यात्रा करने के दौरान उसने अपने मुगलसराय पहुंचने की जानकारी भी दी थी। फिर उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। लेकिन मुगलसराय और गया के बीच में ही उसकी हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए शरीर पर तेजाब छिड़क दिया गया तथा चेहरे को भी क्षत-विक्षत कर दिया गया था।

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार।

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार।

मृतक के मामा ने बताया कि उसने अपने दोनों अंगुलियों में सोने की अंगूठी पहन रखी थी। गले में महावीर जी का लॉकेट भी था और साथ में उसने जूता भी पहना था जो घटनास्थल पर गायब था। फेसर थाने में एक आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से इस मामले में अनुसंधान कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के मामा ने उसके पत्नी और सास के अवैध संबंध का विरोध करने के कारण ही उनके भांजे की हत्या हुई है। क्योंकि उनका भांजा किसी भी कीमत पर आत्महत्या नहीं कर सकता था। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आएगा तब तक पता नहीं चलेगा कि मामा द्वारा लगाए जा रहे आरोप में कितनी सच्चाई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.