Breaking News

नालंदा में आज कोरोना टीकाकरण को लेकर महा अभियान:400 से अधिक सेंटर पर लगेगी वैक्सीन

नालन्दा में आज कोरोना वैक्सीन को लेकर महा अभियान चलाया जा रहा है। कोरोनारोधी वैक्सीन की सभी तरह की डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग गुरुवार को जिले में 400 से अधिक केंद्र पर टीका लगाने का काम किया जाएगा। इस के संदर्भ में अपने-अपने क्षेत्र के आशा वर्कर्स व सेविकाओं से इसकी जानकारी ले सकते हैं कि कहां कहां टीका केंद्र बनाया गया है।n

सीएस डॉ. अविनाश कुमार सिंह व डीआईओ डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 12 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए 400 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं जहां जाकर वैक्सीन की सभी डोज लगवाई जा सकती है। इसे लेकर सीएस ने आम जनों से अपील करते हुए कहा है कि बूस्टर डोज को लेकर स्वास्थ्य महकमा काफी सतर्क है। टीका लगाने से आप स्वयं ही सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं इसलिए महा अभियान से जुड़कर जो लोग भी अब तक टिका लेने से वंचित रह गए हैं वह अवश्य ही पहली दूसरी एवं बूस्टर डोज लगवा ले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.