Breaking News

वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर:एनआई कार्य को लेकर रद्द रहेंगी 3 जोड़ी ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

यूपी के प्रयागराज मंडल के चुर्क स्टेशन पर एनआई कार्य को लेकर 03 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। इसमे बताया गया है कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के चुर्क स्टेशन पर एनआई कार्य किया जाना है । इस कारण निम्नलिखित 03 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है –

1. दिनांक 25 अगस्त से 31 अगस्त तक चोपन से खुलने वाली गाड़ी सं. 13309 चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस

2. दिनांक 25.08.22 से 31.08.22 तक प्रयागराज से खुलने वाली गाड़ी सं. 13310 प्रयागराज-चोपन एक्सप्रेस

3. दिनांक 25.08.22 से 27.08.22 तक वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी सं. 13343 वाराणसी-शक्तिनगर एक्सप्रेस

4. दिनांक 26.08.22 से 28.08.22 तक शक्तिनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 13344 शक्तिनगर-वाराणसी एक्सप्रेस

5. दिनांक 24.08.22, 28.08.22, 29.08.22, 30.08.22 एवं 31.08.22 को वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी सं. 13345 वाराणसी-सिंगरौली एक्सप्रेस

6. दिनांक 25.08.22, 29.08.22, 30.08.22, 31.08.22 एवं 01.09.22 को सिंगरौली से खुलने वाली गाड़ी सं. 13346 सिंगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.