Breaking News

मुजफ्फरपुर से महिला लापता, खोजने वाले को मिलेगा ईनाम:मंदिर में गयी थी जल चढ़ाने

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रजला से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पिछले 5 दिनों से परिजन उनकी खोजबीन में जुटे हैं। कुढ़नी थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पर अबतक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। महिला धर्मशीला देवी (40) का पता लगाने के लिए परिजन ने ईनाम की घोषणा कर दी है। उनके बेटे विक्की झा ने कहा कि जो भी उनकी मां को खोजकर लाएगा या पता बताएगा। उसे 5 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। पुलिस से भी अपील की है कि शीघ्र उनकी मां को खोजकर ला दें।

बताया कि 20 अगस्त को महिला गांव में ही एक मंदिर में जल चढ़ाने गयी थी। मंदिर से लौटने के बाद एक परिचित के दरवाजे पर कुछ देर तक बैठी रही। फिर वहां से घर जाने के लिए निकली थी। पर घर नहीं पहुंची। शाम तक वह नहीं लौटी तो घरवाले चिंतित हो गए। वे लोग खोजबीन करने लगे।

पहले मंदिर में जाकर जानकारी ली। तब पता लगा कि मंदिर से निकलकर एक परिचित के दरवाजे पर बैठी हुई थी। फिर वहां जाकर पूछताछ की। वहां से बताया कि वह घर चली गयी थी। इसी तरह कई लोगों से महिला के सम्बंध में पूछताछ की। इस दौरान किसी ने बताया कि वे पटना जाने वाली बस में चढ़ी थी। अब परिजन पटना और हाजीपुर समेत कई जगहों पर जाकर खोजबीन कर लिए। पर धर्मशीला देवी का कुछ पता नहीं लगा। तब जाकर थाना में शिकायत दर्ज कराई। 5 दिन बीतने के बाद ईनाम की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.