औरंगाबाद में बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा बच्चा जख्मी हो गया। घटना रफीगंज-शिवगंज पथ के उंचौली गांव समीप की है। मृतक 16 वर्षीय किशोर रौशन कुमार रफीगंज प्रखंड के खैरी मुड़ला गांव निवासी कमलेश यादव का बेटा था। जबकि जख्मी सुजीत कुमार भी उसी गांव का रहने वाला है।
परिजनों ने बताया कि दोनों पलकिया गांव गए थे। जहां से तेल लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह उंचौली समीप पहुंचा कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रौशन काे मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी बच्चे का इलाज किया जा हा है।
घटना के बाद इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Leave a Reply