Breaking News

सीतामढ़ी में सेक्स रैकेट का खुलासा:बर्थडे पार्टी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए दो कपल

सीतामढ़ी पुलिस ने बुधवार को ऑर्केस्ट्रा के आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। सैक्स रैकेट चलाने वालो को गिरफ्त में लेने के लिए पूरे दिन सर्च अभियान चलाया। जिसमें 2 नाबालिग समेत 14 महिला और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इन सभी की गिरफ्तारी अलग – अलग जगहों से हुई है। हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था।

जिसकी निशानदेही पर पूरे दिन शहर के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। उक्त छापेमारी में पुलिस 2 नाबालिग समेत 14 महिला और 10 पुरुष को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार महिला और पुरुषों को नगर थाना में रखा गया है। जहां पूरी रात पूछताछ की गई। लेकिन पुलिस अब तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है और नही किसी मामले का उजागर कर रही है। सूत्रों ने बताया की उक्त महिला और पुरुषों को गलत धंधे करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बर्थडे पार्टी में गिरफ्तार युवक-युवतियों की निशानदेही पर 24 अरेस्ट
फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी अरोपियों को नगर थाना में बंद हैं। बताया जा रहा है कि इसमें नेपाल की भी दो नाबालिग लड़कियां शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मंगलवार की रात एक बर्थडे पार्टी में दो युवकतियां महफिल सजाने गई थी। जहां दोनों लड़कियों को युवकाें के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर ग्रामीण शोर मचाने लगे और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर पूरे दिन छापेमारी कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया। इस अभियान में पूरे दिन चार थानों की पुलिस व्यस्त रही। रात को सभी थाना पुलिस की बेचैनी देखी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.