Breaking News

बेगूसराय में सड़क हादसा, युवक की मौत:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने जा रहे थे 2 युवक

बेगूसराय में बुधवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरकाहा चौक के पास हुआ। मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के रहने वाले विनो पासवान के पुत्र गेन्डोरी पासवान के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक दिनेश तांती का पुत्र पीकलेश कुमार है।null

परिजनों ने बताया कि बीती रात दोनों युवक मोटरसाइकिल से सवार होकर घर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने चेरिया बरियारपुर जा रहा था। इसी दौरान भरकाहा चौक पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया। इससे गेन्डोरी पासवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिंकलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पिंकलेश को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इस घटना के बाद चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वह इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक गेन्डोरी मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण-पोषण करता था। मृतक के छोटे-छोटे तीन पुत्री है और एक पुत्र है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.