Breaking News

मुजफ्फरपुर : रात में जागकर पहरेदारी करने वालों को…मोहल्ले में पिछले 24 दिन से ईंट-पत्थर फेंके जा रहे है

मुजफ्फरपुर के रामबाग साउथ कॉलोनी के लोग काफी दहशत में हैं। अब वे एस्बेस्टस वाले रूम में नहीं सोते हैं। जिस रूम छत का है उसी में सोते हैं। बावजूद इसके जब ईंट पत्थर चलने लगता है तो डरकर उठ जाते हैं। मोहल्ले में पिछले 24 दिनों से लगातार ईंट-पत्थर फेंके जा रहे हैं। पर कौन फेंक रहा है और क्यों? ये अबतक पहले बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान जरूर लिया है। मोहल्ले में गश्ती भी थोड़ी बढ़ी है। पर अबतक ठोस नतीजे तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। इसी ईंट-पत्थर फेंकने की सच्चाई जानने के लिए भास्कर की टीम रामबाग साउथ कॉलोनी मोहल्ले में रात के करीब 11.30 बजे पहुंची। आधी रात होने के बावजूद महिलाएं और पुरुष सोए नहीं थे। सब मोहल्ले में गई पहरेदारी कर रहे थे। कुछ देर पहले ही दो बार ईंट फेंका गया था। इस कारण लोग दहशत में तो थे ही, आंखों से नींद भी गायब थी

रतजगा कर करते निगरानी

मनोज महतो से हमने बात की। क्योंकि अब सबसे ज्यादा इन्हीं के घर को टारगेट किया जा रहा है। दिन में भी छत पर जाना मुश्किल हो गया है। जब हमने इनसे पूछा तो बताया कि उत्तर और पूरब दिशा के कोने से ईंट पत्थर फेंके जा रहे हैं। हमलोगों ने टीम बनाई है और रतजगा करते हैं। ताकि कुछ पता लगे। कहा कि हालांकि पहले की तुलना में ईंट पत्थर फेंकने कुछ कम हुआ है। जिसका कारण वे मीडिया को बताते हैं। कहते हैं कि जब वे ये घटना मीडिया में आई है और पुलिस सक्रिय हुई है। तब से कुछ कम ईंट पत्थर फेंके जा रहे हैं। हालांकि उनके घर पर दिन में भी दो तीन बार पत्थर फेंके गए हैं।

बाल-बाल बची महिला

ममता कुमारी बताती हैं कि आज तो दिन में गई उनके घर पर पत्थर फेंकने लगा। उनका बेटा छत पर गया था। उसी समय एक बड़ा सा पत्थर उसकी तरफ आया। उसके बात में टेबल था। पत्थर उस टेबल पर लगा। उसने शोर मचाया तो वह नीचे से दौड़कर छत पर गयी। तभी अचानक से उनकी तरफ भी एक ईंट आया। लेकिन, कुर्सी का ओट लेने के कारण वे बाल-बाल बच गयी। रात में भी वही स्थिति है। इस कारण सो नहीं पाई है। बच्चों को छत वाले रूम में सुला कर बाहर हैं।

पुलिस ने दी है चेतावनी

मिठनपुरा पुलिस ने मोहल्ले में जाकर आसपास कड़ी चेतावनी दी है। कानूनी कार्रवाई की बात कही है। इस कारण पहले से थोड़ा कम पत्थर फेंके गए हैं। वहीं लालपरी देवी के घर पर भी एक दो बार ही ईंट गिरा है। जबकि सबसे पहली टारगेट यही बनी थी। इसके बाद इनकी मदद को जो भी सामने आया। उसे टारगेट किया गया। इनके बाद मनोज महतो फिर ममता देवी और चंद्रकांती देवी के घर को निशाना बनाया। वहीं जिनके घर तीन या चार मंजिले हैं। उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। इधर, टाउन DSP रामनरेश पासवान ने खुद मोहल्ले में जाकर मॉनिटरिंग की बात कही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.