सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में मच्छरदानी में सो रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि चिकित्सको का मानना है की समय पर आने से उसकी इलाज की जा सकती थी। लेकिन मृतक के परिजन गांव के ओझा के चक्कर में पड़ गए। परिजन ओझा से झड़वाने के बाद भी संतुष्ट नहीं हुए अब सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती किया। जहां उसकी मौत हो गई।
घटना जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के धंकौल गांव की है। जहां बीती रात 28 वर्षीय राहुल कुमार मच्छरदानी के अंदर सो रहा था। इस दौरान न जाने कैसे मच्छरदानी के अंदर ब्लैक सांप घुस गया। सांप ने सोते ही अवस्था में युवकों को काट लिया। जिससे युवक के शरीर में जहर फैलने लगी और दर्द के मारे चिल्लाने लगा। युवक के रोने-चीखने की आवाज सुनकर परिजन नींद से जागे।







Comment here