BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना: बिहार विधानसभा में भी करोना का असर साफ देखने को मिला, देखें तस्वीरें…

कोरोना को लेकर जहां पूरे देश में एहतियात बरती जा रही है. वहीं बिहार विधानसभा में भी इसका असर साफ देखने को मिला है. चेहरे पर मास्क लगाए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ये तस्वीर बिहार विधानसभा की है. विधानसभा पहुंचने वाले तमाम नेता व मंत्री मास्क पहनने की नसीहत देते दिखे…

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने इस वायरस को लेकर कहा कि सरकार हर तरीके से सचेत और एहतियातन के तौर पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम कर रही है…

वहीं आरजेडी विधायक राजेश राम ने सरकार के कोरोना को लेकर तमाम दावों को खोखला करार दिया… उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के किसी अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं है…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.