बांका में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। इस मामले में अब तक दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमरपुर थाना क्षेत्र के परनाथपर विद्यालय के समीप 2 दिन पूर्व प्रॉपर्टी डीलर गगन कुमार की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी
अमरपुर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर शनिवार की रात इस मामले में नामजद दो आरोपित मनोज यादव और सरगुन दास को गिरफ्तार कर लिया है। सरगुन दास मैनमा के रहने वाले हैं। जबकि मनोज यादव नवटोलिया का रहने वाला है।
मठ जमीन से जुड़ा हुआ है विवाद
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला मठ की जमीन से जुड़ा हुआ है। मठ की 20 बीघा जमीन को लेकर अब तक 6 लोगों की हत्या हो चुकी है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में उसके पिता योगेंद्र नारायण दास ने शंभूगंज थाना क्षेत्र के मजगांव निवासी शंकर यादव, पंकज यादव, निर्दोष यादव, मनीष यादव, विष्णुदेव यादव, नागपुरिया के मनोज यादव, मैनमा गांव के सरवन दास समेत 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी कराई है।
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राव ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Comment here