जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के कोल डीपो नहर के पास एनएच टृ फोरलेन पर गुरुवार दोपहर मनचलों से बचने के लिए बाइक से कूदी एक अज्ञात लड़की की मौत हो गई थी। शुक्रवार को लडकी की पहचान कर ली गई है। लड़की की पहचान मधु कुमारी 20 साल के रूप में की गई है। वह डालमियानगर के मौनिया बिगहा के रामजी रजक की बेटी है। रामजी रजक की दो बेटी और एक बेटा है, मृतका छोटी बेटी बताई जाती है।
मृतका की मां का कहना है कि किसी लड़के का फोन आने के बाद गुरुवार 10 बजे घर से निकली थी। फिर वापस घर नहीं लौटी। बेटी का शव घर लाया गया, तो रामजी रजक के घर मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ लग गई।
बाइक से कूदने से हुई थी मौत
ज्ञात हो कि गुरुवार को दो लड़कों के साथ बाइक पर जा रही उक्त लड़की अचानक कूद पड़ी थी। बाइक से कूदने पर सड़क पर गिरी लड़की पीछे से आ रहे कंटनेर की चपेट में आ गई थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लड़की के कूदने के बाद बाइक सवार युवक गाड़ी लेकर भाग निकले थे।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो एनएच 2 फोरलेन पर एक बाइक पर दो लड़के और एक लड़की सासाराम से डेहरी की ओर जा रहे थे। लड़की बाइक से उतरना चाह रही थी। वह बचाव-बचाव चिल्ला भी रही थी। परंतु लड़के उसे उतरने ना दे, तेजी से बाइक भगा रहे थे। अचानक लड़कों के चंगुल से बचने के लिए लड़की सड़क पर कूद गई थी, तभी जीटी रोड पर पीछे से आ रहे डंफर ने उसे कुचल दिया था। जिससे लड़की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की के कूदते ही लड़के बाइक ले तेजी से भाग गए थे।
एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। लड़की के माबाइल कॉल के डिटेल्स से लड़कों की पहचान की जा रही है। दोषी लड़कों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा



Leave a Reply