Breaking News

मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:सुखाड़ का हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले थे, खराब मौसम की वजह से गया एयरपोर्ट पर उतरे

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की गया एयरपोर्ट पर दोपहर करीब दो बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैडिंग मौसम के खराब होने की वजह से करना पड़ा। करीब बीस मिनट तक मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के अंदर रहे और फिर वह सड़क मार्ग से एकंगर सराय के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच निकल पड़े। उनके जाने के करीब ढाई घंटे बाद मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पटना के लिए उड़ान भरा। इस बात की पुष्टि गया एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने की है। उन्होंने कहा कि 2:20 में मुख्यमंत्री एकंगरसराय के लिए निकल चुके थे।

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मगध व उसके आसपास के जिलों में बरसात नहीं होने की वजह से उत्पन्न सुखाड़ का हवाई सर्वेक्षण के लिए शुक्रवार को निकले थे। लेकिन जब उनका हेलीकाॅप्टर गया क्षेत्र में पहुंचा तो उसे खराब मौसम व बारिश का सामना करना पड़ा। इस पर एयरपोर्ट को पौने दो बजे सूचना दी गई कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैडिंग करेगा। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से तेजी से तैयारी शुरू कर दी गई। इस बीच जिला प्रशासन व पुलिस की टीम भी एयरपोर्ट पहुंच गई।

मुख्यमंत्री के साथ जलसंसाधन सचिव संजय अग्रवाल और सुरक्षा अधिकारी में डीएसपी राजेश थे। जिला प्रशासन को बताया गया कि मुख्यमंत्री एकंगर सराय के लिए निकलने वाले हैं। इस पर जिला प्रशाासन की ओर से मुख्यमंत्री का काफिला तैयार किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से एकंगरसराय के लिए भेजा गया। जिला प्रशासन ने उन्हें एकंगरसराय तक छोड़ा। वहां मुख्यमंत्री का कारकेट तब तक पहुंच चुका था। एकंगरसराय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कारकेट के साथ पटना के लिए रवाना हुए। इधर मुख्यमंत्री की इमरजेंसी लैडिंग की खबर जिला जदयू के पदाधिकारी एयरपोर्ट की ओर दौड़ पड़े लेकिन उन्हें एयरपोर्ट के बाहर ही रोक दिया गया। मुख्यमंत्री से किसी को नहीं मिलने दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.