Breaking News

हनुमान नगर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी:वृंदावन से आए श्री राधे प्रिया जी के भजनों से लोग हुए मंत्रमुग्ध

पटना के कंकड़़बाग के हनुमान नगर इलाक़े में इंडिया पॉजिटिव द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने पूरे पटना से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर वृंदावन से श्रीराधे प्रियाजी महाराज को बुलाया गया था। श्रीराधे प्रियाजी द्वारा दिए गए प्रवचन, कृष्ण जन्मकथा व भजन को सुन सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। ख़ासकर फूलों की होली कार्यक्रम से महिला व बच्चों ने खूब लुत्फ़ उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले छोटे बच्चों के राधा-कृष्ण फ़ैंसी ड्रेस कॉम्पटिशन से हुई। जिसमें 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया व सभी को उपहार व सर्टिफ़िकेट दिया गया। उसके बाद श्री राधे प्रिया जी द्वारा पूजा की शुरुआत हुईं। फिर भागवत कथा, हरी भजन व कृष्ण जन्म कथा व फूलों की होली और रात्रि के 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का अवतरण हुआ। वहीं मंच का संचालन रेडिओ मिर्ची के आरजे शशि द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के सभी प्रमुख नेता पहुंचे। भाजपा बिहार के संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया पहुंचे। उन्होंने कहा यह उनका पहला अवसर है कि उन्होंने बिहार की कृष्ण जन्माष्टमी देखी व आम जन की श्रद्धा देख कर अभिभूत हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का आज जन्मोत्सव है। भगवान सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाएं। कार्यक्रम में बांकीपुर विधायक नितिन नवीन व दीघा विधायक संदीप चौरसिया भी पधारे।

कार्यक्रम के अंत में इंडिया पॉजिटिव के संस्थापक मनीष सिन्हा ने कंकड़बाग की जनता का सहयोग के लिए अभिवादन किया। कहा कि पाटलिपुत्र की धरती उन्हें लगातार विभिन्न विभिन्न तरीक़ों से सेवा करने का मौक़ा दे रही है। सम्राट अशोक की यह राजधानी विश्व को शांति व धर्म का अद्भुत ज्ञान का संदेश देती है। यहां के लोग बहुत ही बुद्धिजीवी और हिम्मत वाले हैं। यह आने वाले दशक में पटना को पेरिस के समानांतर बनाने को क्षमता रखते हैं।

बनारस के कारीगरों ने इस मूर्ति को निर्मित किया।

बनारस के कारीगरों ने इस मूर्ति को निर्मित किया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पटना के केशरी नगर स्थित विजय राघव मंदिर में कृष्ण-राधा की मूर्ति को बेहद खूबसूरत तरीके से साजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के व्यवस्थापक संजय तिवारी ने बताया कि 2022 के मई माह में राधा- कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा यहां की गई थी। बनारस के कारीगरों ने इसे निर्मित किया है। इसलिए इस बार मंदिर परिसर में श्रीकष्ण जन्माष्टमी का आयोजन काफी धूमधाम के साथ किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.