Breaking News

ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल नगर निगम ने उठाया:पटना की सड़क पर फूट-फूटकर रोईं प्रियंका

पटना के बोरिंग रोड पर ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल अब नहीं दिखेगा। पटना नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में स्टॉल जब्त कर लिया। अपना स्टॉल उठता देख ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी स्टॉल को हटाया गया था, लेकिन दोबारा से उसी जगह पर स्टॉल लगाया गया। इस कारण से ये कार्रवाई हुई।

वहीं, प्रियंका गुप्ता का कहना है कि उनसे, कई बडे़ अधिकारियों ने सपोर्ट करने का वादा किया था, पर फिर भी नगर निगम के लोगों ने कार्रवाई की है। ऐसे में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से एक दुकान की मांग की है।

स्टॉल हटाए जाने पर प्रियंका गुप्ता फूट-फूटकर रोई। प्रियंका का कहना है कि मैंने अपनी मेहनत से स्टॉल लगाया था। आज इसको उठाकर ले गए। सरकार हमें एक जगह दे, जहां हम अपना स्टॉल लगा सके।

नगर निगम की टीम जेसीबी से को उठाकर ले गई।

नगर निगम की टीम जेसीबी से को उठाकर ले गई।

11 अप्रैल से चाय का ठेला लगा रही
प्रियंका ने वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। वह पूर्णिया की रहने वाली हैं। प्रियंका ने ग्रेजुएशन के बाद 2 साल कम्पटिशन की तैयारी की। लेकिन नौकरी नहीं मिली। इसी दौरान MBA चायवाले प्रफुल्ल बिल्लोरे का वीडियो देखा। उससे प्रेरणा मिली और चाय का स्टार्टअप खोला। वह 11 अप्रैल से चाय का ठेला लगा रही हैं। उन्होंने ठेले पर लिखा है– ग्रेजुएट चायवाली…पीना ही पड़ेगा। पहले यह ठेला पटना विमेंस कॉलेज के आगे लगाती थी। बाद में इसे बोरिंग कैनाल रोड पहुंची।

एमबीए चायवाले से मिली थी प्रेरणा

प्रियंका ने वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। वह पूर्णिया की रहने वाली हैं। प्रियंका ने MBA चायवाले प्रफुल्ल बिल्लोरे का वीडियो देखा था। उससे प्रेरणा मिली और चाय का स्टार्टअप खोला था।

स्टॉल हटाए जाने से दुखी प्रियंका गुप्ता फूट-फूटकर रोईं।

स्टॉल हटाए जाने से दुखी प्रियंका गुप्ता फूट-फूटकर रोईं।

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा पी चुके हैं चाय

आपको बता दें की प्रियंका गुप्ता ग्रेजुएट चायवाली के नाम से बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। कई नेता सहित साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह भी यहां चाय पीने आ चुके हैं।

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा स्टॉल पर चाय पीते हुए।

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा स्टॉल पर चाय पीते हुए।

अक्षरा सिंह ने की थी मुलाकात
बताते चलें कि 3 माह पहले भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह बोरिंग कैनाल रोड पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका के हाथ की बनी चाय पी और कहा था, ‘प्रियंका को देख कर बहुत गर्व होता है। देश की बेटियां आगे बढ़ रही हैं। सभी लड़कियों को प्रियंका से मिलकर प्रेरणा लेनी चाहिए।’अक्षरा ने प्रियंका के एक कप चाय के बदले 2100 रुपए दिए। प्रियंका ने वो पैसे लेने से भी मना किया, लेकिन अभिनेत्री ने कहा कि ये आशीर्वाद है, रख लो।

भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने प्रियंका गुप्ता से मुलाकात की थी।

भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने प्रियंका गुप्ता से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.