पूर्णिया में एक बार फिर शहर और बैंक के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के मेडिकल हब कहे जाने वाले लाइन बाजार स्थित PNB बैंक में रुपए जमा करने आए एक युवक से अपराधियो ने बैंक के सामने और सैकडो लोगो के बीच पिस्टल का भय दिखाकर बैग में रखे 58,500 कैश गुरुवार के दोपहर लूट कर आसानी से पैदल ही भाग गया।
गुलाबबाग शास्त्रीनगर के रहने वाले जय सिंह ने बताया कि उनके पिता का गुलाबबाग में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। वह गुलाबबाग स्थित यूको बैंक से 50 हजार कैश निकालकर लाइन बाजार स्थित PNB बैंक में 24 हजार रुपए जमा करने गया था। सभी रुपए बैग में रखा था। वह पर्ची भरकर लाइन में लगा था।
तभी दो लोग बगल में आए और कहने लगे कि तुम्हारा बाइक सडक पर लगा हुआ है। जल्दी हटा लो नहीं तो कोई सडक दुर्घटना हो गया तो तुम जिम्मेवार होगे। यह सुनते ही वह घबरा गया और रुपए से भरा बैग लेकर बैंक के बाहर आ गया। वह जैसे ही बाइक के पास आया कि एक अपराधी ने जय को कमर में पिस्टल दिखा दिया और सडक के पार जाने के लिए कहा। वह जैसे ही सडक के पार सार्वजनिक शौचालय के पास गया कि अपराधियो ने बैग से 58500 कैश निकाल लिए और उसके हाथ में कपडे से लपेटा हुआ बंडल बैग में रख दिया।
जय जैसे ही चीखने चिल्लाने लगा कि दोनो शातिर BOB ATM के बगल वाले गल्ली में भाग गया। जब शातिर के दिए हुए बंडल खोलकर देखा तो देखकर सभी के होश ही उड गए। बंडल में नोट के साइज का कागज के टुकडे थे। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं घटना के बाद लाइन बाजार में अफरातफरी मच गई।








Leave a Reply