Breaking News

बेतिया में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिग से किया रे’प:खू’न से ल’थपथ लड़की पहुंची घर

बेतिया में एक विकलांग नाबालिग लड़की (14) के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने रेप किया। बुधवार की शाम 60 वर्षीय बुजुर्ग अपने ही गांव की पोती की उम्र की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, आरोपी बुजुर्ग घर छोड़कर फरार हो गया है। मामला जिले के नवलपुर ओपी थाना अंतर्गत एक गांव का है।

घटना की सूचना मिलते ही नवलपुर ओपी पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में नवलपुर ओपी थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दुष्कर्मी बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के रामजी साह (60) के रूप में हुई है। मामले में पीड़ित लड़की के मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कराई गई।

आरोपी की फाइल फोटो।

आरोपी की फाइल फोटो।

अजय कुमार ने बताया पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वो गरीबी के कारण अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए बुधवार के दिन सुबह से लोगों के खेत में धान की सोहनी करने के लिए गई हुई थी। उसकी नाबालिग पुत्री विकलांग है। वो नवलपुर बाजार में ही घूम कर भीख मांगती है। बुधवार की शाम अपने गांव के ही एक व्यक्ति के घर से उनके दुकान पर खाना पहुंचाने जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में गांव के ही 60 वर्षीय बुजुर्ग रामजी साह ने नाबालिग के हाथ से खाना छीन लिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के बाउंड्री के एक कोने में लेकर चला गया। इसके बाद दुष्कर्म कर फरार हो गया। इसके बाद मेरी पुत्री दर्द एवं खून से लथपथ हो कर घर पहुंची और घटना की जानकारी मुझे दी।

इधर, घटना के बाद डीएसपी मुकुल परिमल पांडे घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.