पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गांव में इंटर पास युवती को मां बाप ने मोबाइल देखने से मना किया और डांट फटकार लगाने पर गुस्से में आकर बीते देर रात को घर में फंदे से लटक कर जान दे दी है। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गया। ग्रामीणो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
मृतका की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गांव के रहने वाले विश्वजीत कुमार की बेटी नयन कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका के चाचा ने बताया कि नयन ने पूर्णिया से इंटर पास कर ग्रेजुएशन की तैयारी कर रही थी। वह पूर्णिया में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इंटर पास करने के बाद गांव चली गई थी। वह पढ़ाई से ज्यादा मोबाइल देखते रहती थी। इसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान रहता था। मना करने के बावजूद भी वह मोबाइल देखते रहती थी।
परिजनो ने बताया कि सोमवार की देर रात तक मोबाइल देख रही थी। यह सब परिवार वालो ने देख लिया और डांट फटकार लगाकर चले गए। थोडी देर बाद देखा कि नयन फिर से मोबाइल देखने लगी। मां व पिता ने फटकार लगाकर मोबाइल छीन लिया। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर वह अपने कमरे में पंखे से फंदे लगाकर लटक गई। कुछ देर बाद परिजनो ने देखा कि नयन फंदे से लटका हुई थी। यह देख सभी के होश ही उड गए।




Comment here