भागलपुर में समय से लेट आने वाले शिक्षको को ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा कर एक घंटे तक बाहर ही खड़ा रखा। दरअसल घटना बीते मंगलवार की है। जिले के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गाछी टोला स्थित प्राथमिक स्कूल के विधि व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने, स्कूल में ताला लगा दिया और एक घंटे तक बवाल किया। इस दौरान शिक्षको को भी स्कूल के अंदर प्रवेश नही करने दिया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया की शिक्षक 9 बजे के वजह कभी 11 बजे तो कभी 12बजे आते है। तो कभी कभी तो आते ही नही है।/
मध्यान भोजन में कीड़े
अक्रोशित ग्रामीणों ने मिलकर स्कूल के लचर व्यवस्था की पोल खोल दी। ग्रामीणों ने मध्यान भोजन के खराब व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने विडियो बना कर इस बात का खुलासा किया कि बच्चो को खिलाए जा रहे मध्यान भोजन में कीड़े निकलते हैं। जिन चावलो को बनाया जाता है उसमे भी कीड़े है और जिन सोयाबीन की सब्जी खिलाई जाती है उसमे भी कीड़े है। उपर से रसोई घर में छत नही है। ऊपर से असमान दिखता है। कुल मिलाकर इस प्राथमिक स्कूल की हालात जर्जर नजर आती है।
ग्रामीण बोले शिक्षक लेट आते है,पढ़ने के जगह मोबाइल चलाते है
एक ग्रामीण ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कुल चार शिक्षक – शिक्षिका है। चारो लेट से आते है। पढ़ने के जगह चारो अपना अपना फोन चलने में व्यस्त रहते है। बच्चे खुद में खेलते रहते है। हमलोग ने शिक्षको के इस रवैये पर कई बार आपत्ति जाता चुके है। लेकिन शिक्षको को कोई फर्क नही परता है। ग्रामीणों ने कहा कि 15 अगस्त के दिन,कोई भी शिक्षक हमारे बच्चो को 4 लाइन भी आजादी के बारे में बता नही सके, तो हमारे बच्चे क्या सीखेंगे।
प्रधानाध्यापक बोली- हम सभी शिक्षकों को समय से आने के लिए कहते रहते, कोई आता नहीं
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रीता देवी ने भी स्वीकार करते हुए कहा कि हां यहां सभी शिक्षक लेट आते है। हम तो सभी को बोलते है कि समय से आइए। लेकिन कोई आता ही नहीं हैं। कोई मेरी बात नही सुनता है। वही उन्होंने मध्यान भोजन को लेकर भी बताया कि हां बरसात के मौसम के वजह से कीड़े लग जाते है। या फिर स्कूल बंद हो जाते है तो राशन ज्यादा दिन का होने के वजह से कीड़े लग जाते है।



Comment here