भारत-नेपाल सीमा नहीं होगी सील, DM ने कहा “कोरोना को लेकर स’तर्क रहें, अफवाह से बचें”
मोतिहारी: कोरोना वायरस को लेकर सरकार की ओर से लगातार एडवायजरी जारी की जा रही है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी अ’लर्ट पर रखा गया है. इसके बावजूद पूर्वी चंपारण जिले में कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैलाई जा रही है. जिस कारण पहले से द’हशत में रह रहे लोग काफी भ’यभीत हो गए हैं.जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल बॉर्डर को सील करने की अ’फवाह भी फैली हुई है. वहीं, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने रक्सौल बॉर्डर के सील करने से इं’कार करते हुए जिलेवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जिले के लोगों ने पहले भी कई तरह की वि’पदाओं में धैर्य का परिचय दिया है. इसलिए इस समय भी लोग सतर्कता बरतें और अफवाहों पर ध्यान न दें.

उन्होने कहा कि रक्सौल बॉर्डर सील करने की अफवाह फैलाई जा रही है, इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की जरुरत नहीं है. उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर सभी तरह के शिक्षण संस्थान जिले में बंद हैं और भी’ड़ वाले जगहों पर जाने से परहेज करने की सलाह लोगों को दी जा रही है.डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि दो दिन पहले रक्सौल बॉर्डर के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर भारत-नेपाल अधिकारियों के साथ ही कस्टम, एसएसबी, इमिग्रेशन अधिकारियों और कंस्यूलेट जेनरल के साथ संयुक्त बैठक की गई थी. इस बैठक में कोरोना को लेकर सुरक्षा और बॉर्डर पर आने-जाने वालों की स्क्रीनिंग करने को लेकर एजेंसियों को निर्देश दिया गया.

उन्होंने बताया कि रक्सौल बॉर्डर पर मोबाईल मेडिकल टीम पहले से नियुक्त है. इसके अलावा छौड़ादानो और अदापुर बॉर्डर पर मोबाईल मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त की जाएगी. डीएम ने बताया कि काठ्मांडू से बोधगया के बीच चार भारत नेपाल मैत्री बस का परिचालन होता है. बस से आने जाने वाले यात्रियों के स्क्रिनिंग के लिए रक्सौल और मोतिहारी में मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाएगी.





Leave a Reply