Breaking News

गोंदिया में ट्रेन हा’दसा, पटरी से उतरे 3 डब्बे; 50 से ज्यादा यात्री घा’यल

मुंबई. महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन के 3 डब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ. कहा जा रहा है कि मालगाड़ी की टक्कर यात्री ट्रेन से हो गई. ये दुर्घटना सिग्नल न मिलने के कारण हुई. फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है. ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी.

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आने के चलते  ये हादसा हुआ. ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन आगे के लिए निकली थी. इसी ट्रैक पर मालगाड़ी भी नागपुर की तरफ जा रही थी. गोंदिया शहर के पास के रेलवे गेट पर सही सिग्नल न मिलने से एक्सप्रेस ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी. कुल 53 यात्री घायल हुए हैं. जिसमें से 13 लोगों को मामूली चोटें हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.