Breaking News

अटल जी ने विश्व को भारत के साहस व शक्ति का कराया अहसास : रंजन

मुजफ्फरपुर : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय जूरन छपरा स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके आदर्शों व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष अटल जी युगपुरुष थे। उन्होंने अपने शासनकाल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया। कहा कि अटल जी ने माँ भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण खपाया उन्होंने भारतीय राजनीति में गरीब कल्याण व सुशासन के नए युग की शुरुआत की और विश्व को भारत के साहस व शक्ति का भी अहसास कराया आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हुं।
उन्होंने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने वाले भविष्यद्रष्टा के विचार राष्ट्र उत्थान के लिए हम सबको सतत प्रेरित करते रहेंगे।

वहीं प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने राजनीति में अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से पूरी दुनिया में सम्मान हासिल किया। कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना आकर्षक था कि विपक्षी भी उनकी तारीफ किया करते थे उनके द्वारा कहा गया हर कथन आज भी राजनेताओं को प्रेरणा प्रदान करता है।

इस क्रम में जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, महामंत्री धर्मेंद्र साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय, भूपाल भारती सहित नेताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री संजीव झा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी धनंजय झा, उमेश पांडे, रामबालक, मोहम्मद शाहिद अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर पासवान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक आनंद कृष्ण, ओमप्रकाश तिवारी, राकेश पटेल, आनंद राठौर, मनोज नेता, दिलीप कुमार, राधा सिंह, प्रमिला सिंह संजीव कुमार, राहुल साह की उपस्थिति रही। जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार ने दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.