Breaking News

समस्तीपुर में सीएसपी संचालक को गो’ली मा’री, 3 लाख लू’टे:बाइक सवार अप’राधियों ने मारी गो’ली,

समस्तीपुर में अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया और 3 लाख रूपय से भरा बैग लेकर फरार हो गया। मामला जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया पंचायत स्थित लक्षरामपुर गांव के कब्रिस्तान की बताई जा रही है। जहां एक बाइक पर सवार तीन बेखौफ अपराधीयो ने सीएसपी संचालक को सुनसान जगह पर रोक उससे रुपए लूटने लगा जिसका सीएसपी संचालक द्वारा विरोध किया गया तो अपराधियों ने उसे पीछे से गोली मार दिया जिससे सीएसपी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद सभी अपराधी रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया।/

घटना की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोग मौके पर जुटे और जख्मी सीएसपी संचालक को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है। जख्मी सीएसपी संचालक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के जगदीश पारण निवासी रघुनाथ शाह के पुत्र मनटून कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों की माने तो जख्मी सीएसपी संचालक अपने घर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सीएसपी शाखा चलाता था बैग लेकर वो सेंट्रल बैंक टारा आया था। शाम में जाने के समय उसकी बाइक पर गांव की है एक महिला अपने बच्चे के साथ उसके पीछे बैठ गई।

हालांकि वह अपना घर लौट रहा था परंतु मधुरापुर टारा चौक से ही उजरे रंग की अपाची गाड़ी पर तीन बदमाश उक्त सीएसपी संचालक को पीछा करना सुरु कर दिया और सुनसान स्थान कब्रिस्तान के समीप उसे रुक कर लूटपाट करने की कोशिश करने लगा जिस का विरोध सीएसपी संचालक द्वारा की गई तो अपराधियों ने उसे पीछे से गोली मारते हुए बगल के गड्ढे में गिरा दिया महिला सड़क पर गिर गई। जिसके बाद रुपए से भरा बैग लेकर अपराधी फरार हो गया बताया जा रहा है कि बैग में करीब लगभग 3 लाख रुपय होने की बात बताई जा रही है।

इधर घटना की सूचना के बाद कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर अपराधियों के भागने की दिशा में लगातार छापेमारी कर रही है, इस मामले में थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है वैसे घायल युवक का एक निजी क्लीनक में इलाज जारी है, जख्मी व्यक्ति को होश आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा वैसे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.