बेगूसराय में बच्चे के छठी में शामिल होने के लिए जा रहे बाइक सवार तीन लोगों के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट किया और मोबाइल लूट लिया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के बल्हा डंडारी गांव के बीच जाने वाली सड़क पर एक सुनसान जगह घटी। इस मारपीट और लूटपाट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका सर फटा हुआ है। वही उसके पिता और एक अन्य दोस्त को भी चोटे आई है।
सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में गुरुवार देर रात भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के बल्हा निवासी लगभग 60 वर्षीय लालो साहनी के 30 वर्षीय पुत्र लालतुन सहनी के रूप में हुई है। वहीं लालटून के पिता लालू सहनी को भी इस घटना में चोटें आई है। उसके एक अन्य दोस्त चंदन कुमार भी दोनों पिता-पुत्र के साथ डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव में एक रिश्तेदार के यहां छठी महोत्सव में शामिल होने के लिए देर रात जा रहे थे।

घायलों ने लगाई न्याय की गुहार।
इसी दौरान पूर्व से घात लगाए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने तीनों बाइक सवार को रोक कर लूटपाट की नियत से पहले जमकर मारपीट की और फोन लूट लिया। लूटपाट के क्रम में है सामने से किसी गाड़ी की एक्टिविटी होते देख सभी आधा दर्जन बदमाश मौके से फरार हो गए। तभी तीनों घायल युवक किसी तरह स्थानीय पीएचसी पहुंचे। जहां गंभीर स्थिति देखकर सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। इस पूरे मामले की जांच में डंडारी थाना की पुलिस जुटी हुई है। डंडारी थाना पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर पूरी कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply