Breaking News

बांका में डीजल अनुदान के लिए 4000 आवेदन:किसानों ने ऑनलाइन भरा फॉर्म, 60 की जगह 75 रुपए प्रति लीटर अब मिलेगा सब्सिडी

बांका: मौसम की मार से परेशान किसानों को सरकार हर संभव मदद कर रही है। उन्हें सिंचाई के लिए डीजल अनुदान दे रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बांका में अब तक 4000 किसानों ने डीजल अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। सरकार ने पहले ₹60 प्रति लीटर डीजल पर सब्सिडी देने की बात कही थी, लेकिन अब 75 रुपए प्रति लीटर डीजल पर किसानों को सब्सिडी दी जाएगी

खरीफ में धान की सिंचाई के लिए किसानों को तीन बार डीजल अनुदान दिया जाएगा। 1 एकड़ धान की एक बार सिंचाई के लिए 10 लीटर डीजल पर अनुदान मिलेगा। यानी इस अनुसार तीन बार 2250 रुपए सिंचाई के लिए प्रति एकड़ डीजल अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों को कृषि लागत में कमी आएगी।

जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव कुमार रंजन ने बताया कि इस बार काफी कम बारिश हुई है। जिले में अब तक मात्र 15 फीसद रोपनी हुई है। जिन आंखों में नहर से पानी नहीं पहुंच सकता है वहां के किसान पंपसेट से खेतों की सिंचाई कर धान की रोपनी कर रहे हैं। ऐसे किसानों को सरकार डीजल अनुदान दे रही है। अब तक 4000 किसानों ने डीजल अनुदान के लिए आवेदन किया है। इसमें से 252 आवेदनों का अब तक निपटारा किया गया है। शेष आवेदनों का भी जल्द निपटारा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.