बांका में शनिवार की सुबह बाइक से कोचिंग जा रहे छात्र की रोड हादसे में मौत हो गई। घटना बांका अमरपुर मुख्य मार्ग पर इंग्लिश मोड़ के समीप की है। वहीं इस घटना में तीन अन्य लोग जख्मी हो गए, सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
बांका में हादसा, छात्र की मौत:कोचिंग जा रहा था, सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर; 3 की हालत गंभीर



Leave a Reply