Breaking News

रक्षाबंधन:मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्यों ने एसपी को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर्व को लेकर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारी को राखी बांधी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाओं ने पुलिस दफ्तर पहुंच एसपी डॉ. सत्यप्रकाश, डीएसपी मुख्यालय मंगलेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधी। एसपी की ओर से उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए आशीर्वाद दिया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष राधा शर्मा ने कहा कि पुलिस अधिका​री और कर्मचारी हमारी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन पर घर जाकर अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवा पाते। ऐसे में उन्हें इस बात का एहसास नहीं होना चाहिए कि बांका में उनकी बहनें नहीं हैं।पुलिस अधिकारियों ने भी बहनों से राखी बंधवाकर उनकी और पूरे शहर की सुरक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन पर्व के दिन कलाई पर राखी सजी देख पुलिसकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिल गए। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सचिव नीतू अग्रवाल, सदस्य मंजू डोकानियां, कोमल निर्मल, मीना राजगड़िया ने राखी बांधकर मिठाई खिलाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.