मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें आज यानी शनिवार से चार दिन अपने तय समय से एक से तीन घंटे तक विलंब से चलेंगी। जानकारी के अनुसार गोरखपुर यार्ड में निर्माण कार्य को लेकर ट्रेनों की समय सारणी में यह बदलाव किया गया है। 13, 18, 21 और 24 अगस्त को ट्रेनों का समय परिवर्तन किया गया है।
13 अगस्त को 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 165 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 02569 दरभंगा- नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति क्लोन विशेष ट्रेन 90 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। 19037 बांद्रा टर्मिनल- बरौनी अवध एक्सप्रेस 180 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 165 मिनट और 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 150 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।
वहीं 18 अगस्त को 12492 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 50 मिनट, 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 90 मिनट व 13020 काठगोदाम- हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 120 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। 21 अगस्त को 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 132 मिनट, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति क्लोन विशेष ट्रेन 125 मिनट, 15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 110 मिनट, 02563 बरौनी-नई दिल्ली वैशाली क्लोन 73 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।







Comment here