Breaking NewsHealth & WellnessInternational

BreakingNews: अमेरिका में कोरोना वायरस से इमरजेंसी, डोनाल्ड ट्रंप भी कराएंगे अपना टेस्ट…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे नोवेल कोरोना वायरस की जांच करा सकते हैं. हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं मिले हैं. ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, मैं ऐसा नहीं कह रहा कि टेस्ट नहीं कराउंगा, बल्कि ऐसा कराए जाने की संभावना ज्यादा है.

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप-राष्ट्रपति माइक पेंस से कुछ दिनों पहले मिले एक ब्राजील के अधिकारी के कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ब्राजील की सरकार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के प्रेस सचिव फैबिओ वाजेनगार्टन कोरोनावायरस से संक्रमित हैं. सप्ताहांत में अमेरिका के दौरे में राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ वाजेगार्टन भी मौजूद थे, जहां उन्होंने ट्रंप, पेंस और अन्य व्हाइट हाउस के अधिकारियों से मुलाकात की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.