वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी)काउंसिल की बैठक शनिवार को होगी।इस बैठक मे मोबाइल फोन, जूते, टेक्सटाइल और उर्वरकों पर लगने वाले जीएसटी की दरों में बदलाव किया जा सकता है ।सम्भावना है कि इन वस्तुओं पर लगने वाली जीएसटी की दरों मे बढ़ोतरी हो सकती है।जीएसटी काउंसिल राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी के लिहाज से यह कदम उठाने जा रहा है।

मोबाइल फोन पर जीएसटीकी दरे 12 फीसदी है जबकि फोन के हिस्सों तथा बैटरीयो पर यह 18फीसदी है।नतीजतन यह उल्टे शुल्क ढांचे की व्यवस्था मे आता है।ऐसे मामले में मोबाइल फोन के दरें बढ़ाकर 18 फीसदी करने का प्रस्ताव है।फैब्रिक पर भी जीएसटी दरें 5 से बढ़ाकर 12% करने का प्रस्ताव है।





Leave a Reply