Breaking News

शेखपुरा में डीएम से गुहार लाने पहुंचा वार्ड प्रतिनिधि:नल-जल योजना में गड़बड़ी का लगाया आरोप

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत छठियारा ग्राम पंचायत के लुटौत गांव में नल जल योजना में भारी अनियमितता बरते जाने के कारण ग्रामीणों के पानी की समस्या यथावत बनी है। गर्मी के इस मौसम में भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नही मिल पा रहा है। इस जन समस्या को लेकर पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि के नेतृत्व में ग्रामीण लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौप कर गुहार लगाई ।

इस संबंध में ज्ञापन सौंपने आए वार्ड प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ने बताया कि लुटौत गांव के वार्ड नंबर 13 में नल जल की योजना के कार्य को ठेकेदार द्वारा अब तक पूरा नहीं किया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग को लेकर पीएचडी विभाग में आवेदन दिया गया । लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि नल जल योजना का कार्य ठेकेदार के द्वारा मनमाने तरीके से घटिया कार्य कराया गया है।

कहीं पाइप अधूरा है तो कहीं नल नहीं लगाया है। इसके साथ ही मोटर पम्प से पानी का सप्लाई किया जाता है । जबकि पानी टंकी से पानी सप्लाई नहीं किया जाता है। जिसके कारण पूरे गांव को पानी नहीं मिल पाता है। जिसको लेकर ग्रामीणों को पानी के लिए विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है। बाद जनप्रतिनिधि के द्वारा डीएम को ज्ञापन सौंपा गया ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.